तार चोरी होने के मामले में मुकदमा
रुडकी, जून 24 -- लक्सर। चोरों ने ऊर्जा निगम का लगभग 1500 मीटर तार चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नलकूप संख्या 117 एलजी पंडितपुरी गांव में स्थित है। मंगलवार की रात चोरों ने विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए हैं। इसकी जानकारी विजेंद्र कुमार निवासी कुड़ी भगवानपुर ने उन्हें दी थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.