रांची, मई 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के लोअर बाजार पुलिस ने कॉपर तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कर्बला चौक अली नगर के मो आसिफ उर्फ नेपाल और कोकर चूना भट्टा के महेश लोहरा शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से कबाड़ी दुकान में बेचे गए आठ किलो एसी कॉपर वायर भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि 13 मई को मेन रोड स्थित सर्वदा ज्वेलर्स की छत से एसी में लगे तांबे का वायर चोरी हुई थी। 26 अप्रैल को सुजाता चौक के पास में स्थित दुकान से भी वायर चोरी हुई थी। यह भी पढ़ें- डालडा लाइन चोरी मामले में एक युवक हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई दोनों मामले में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच की। सीसीटीवी कैमरा से फुटेज निकला। इसके बाद लोअर बाज...