प्रयागराज, अप्रैल 1 -- पड़िला गांव में एलटी तार टूटकर खेत में गिरने से आग लग गई। इससे गेहूं की एक बीघा फ़सल जलकर राख हो गई। गांववालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पड़िला गांव के गोपाल यादव के खेत में बिजली का तार गिरने से गेहूं के फ़सल में आग लग गई। हवा तेज चलने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। बिजली कटने के बाद गांववालों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक करीब एक बीघा फ़सल जलकर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...