तार खींचने के विवाद में मारपीट, गिरने से अधेड़ की मौत
जौनपुर, मई 21 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के कमासिन गांव में बुधवार की सुबह बिजली का तार जोड़ने और खंभा गाड़ने को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। धक्का मुक्की के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। आरोप है कि उसे एक पक्ष ने हैंडपंप के ठीहे पर ढकेल दिया, जिससे सिर में चोट लगी और मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुबह 10:12 बजे डायल 112 से सूचना मिली कि कमासिन में बिजली तार को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हो गई है। थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घायल 55 वर्षीय मानिक चंद को परिजन अस्पताल के लिए लेकर चले गए थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.