गाजीपुर, अप्रैल 12 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तमलपुरा गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे बिजली तार से निकली चिंगारी ने खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। तेज धूप और हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब दो बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में किसान रामाश्रय राय, पुत्र शेषनाथ राय की पूरी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने बताया कि उनकी सालभर की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन कर सरकारी सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। वहीं विद्युत उप...