पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहायक खजांची थाना के फोर्ड कंपनी के समीप एक चोर को घर में विद्युत तार काटते गृह स्वामी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसे सूचना पर पहुंची फणीश्वरनाथ टीओपी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केहाट थाना के शिवनगर निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। फणीनश्वरनाथ टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी के एसी कॉपर वायर, एक कट्टर, पिलास, मोबाइल फोन एवं एक स्कूटी बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...