सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- भदैयां, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के दरियापुर उपकेंद्र अंतर्गत पूरे किरता गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली तारों की शॉर्ट सर्किट सेआग लग गई, जिससे करीब छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेत के पास खड़े सफेदा (यूकेलिप्टस) के पेड़ से बिजली के तार टकरा गए, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि अमरावती पत्नी मंगल यादव निवासी पूरे किरता के खेत में लगभग दो बीघा पकी हुई गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। इसी दौरान अचानक विद्युत तार टूटकर खेत में गिर गया, जिससे आग लग गई। किसानों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाने बुझाया। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.