चंदौली, मार्च 29 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा से दुर्गापुर ताजपुर वाया रुपेठा जाने वाले मार्ग पर बिजली की हाईटेंशन की तार और पोल लटक रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर तारों के जंजाल के नीचे से आवागमन करने को विवश हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीण और किसानों ने लटकते हुए तार और पोल को ठीक कराए जाने की मांग की है। किसानों ने आरोप लगाया कि आने वाले समय में गेहूं की कटाई होने वाली है। दुर्गापुर ताजपुर जाने वाली मार्ग और खेत में हाइटेंशन तार और बिजली का पोल लटक रहा है। जो दुर्घटना को दावत दे रहा है। आने वाले समय में लटकती हुई तारों की मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ी हादसा हो सकता है।ट्रैक्टर और ट्राली पर गेहूं की बोझ खेत से ले जाने में समस्या होगी।किसान सुभाष, रतेन्द्...