अयोध्या, जून 3 -- तारुन, संवाददाता। थाना तारुन पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी और आधार कार्ड बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित राम भवन वर्मा रैकवार पट्टी चितावा ने मंगलवार दो जून को सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर लगभग 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राकेश कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी रैकवार पट्टी थाना तारुन तथा संतोष कुमार पुत्र मनीराम निवासी अरवत थाना महाराजगंज के को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वे चोरी का सामान बेचने की...