प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की तारीख बढ़ने के बाद डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। सोमवार को पूरे जिले का आंकड़ा 60 फीसदी पार कर गया। जो रविवार को 51.45 फीसदी था। चार नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया में आज तक एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में डिजिटाइजेशन का काम नहीं हुआ है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर को निर्देश दिए हैं कि शेष बचे प्रपत्रों को जल्द डिजिटाइजेशन कराएं। आखिरी दिन का इंतजार न करें। शहर की तीन विधानसभा क्षेत्र में ही अब तक 40 फीसदी काम हो सका है। शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों में आंकड़ा 50 फीसदी पार कर गया है। कोरांव विधानसभा क्षेत्र में अब तक 73.10 डिजिटाइेजशन का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद बारा में 64.17 फीसदी, सोरांव में 58.25 फीसदी, प्रताप...