फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। दोआबा से लखनऊ वाया रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल पिछले 10 माह से बंद पड़ा है। जुलाई 2025 में पुल की कोठियों और एक्सपेंशन ज्वाइंट्स में दरारें मिलने के बाद एनएचएआई रायबरेली ने सुरक्षा कारणों से इस पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया था। जिसके बाद तारीख पर तारीख तो दी जा रही हैं लेकिन पुल का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा। नतीजतन लखनऊ जाने वाले वाहन स्वामियों को लंबा चक्कर काटने के चलते अतिरिक्त ईंधन का खर्च करने में जेबे ढ़ीली करनी पड़ रही हैं। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुए मरम्मत का काम अब तक पूरा न होने के कारण लोगो में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुल की मरम्मत को लेकर शुरुआत में छह माह में काम पूरा करने का दावा किया गया था। इसके बाद कई बार नई-नई तारीखें दी गईं, लेकिन हर बार समय सीमा केवल कागजों ...