मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में एमएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष का परीक्षा फॉर्म तारीख जारी होने के बाद भी नहीं भरा सका। एमएड कॉलेजों का कहना है कि बीआरएबीयू परीक्षा विभाग ने 25 मई से आठ जून तक फॉर्म भरने की तारीख जारी की थी, लेकिन एमएड कॉलेजों को छात्रों का ऑनलाइन डाटा विवि की तरफ से नहीं मिला। इस कारण परीक्षा फॉर्म नहीं भरा सका। कॉलेजों ने तारीख बढ़ाने के लिए विवि को मांग पत्र दिया है। यह भी पढ़ें- तारीख निकली पर नहीं भरा सका एमएड का परीक्षा फॉर्मपरीक्षा में देरी बीआरएबीयू में एमएड की पढ़ाई तीन कॉलेजों में होती है। तीनों में हर वर्ष 150 छात्रों का दाखिला लिया जाता है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि जिन छात्रों ने माइग्रेशन नहीं दिया है, उन्हीं का फॉर्म नहीं भराया है। छात्रों का कहना है कि...