नई दिल्ली, मार्च 31 -- ईरान युद्ध को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह युद्ध खत्म होने की कोई तारीख नहीं बताना चाहते है्ं। उन्होंने कहा, इतना जरूर कहा जा सकता है कि हम आधे से ज्यादा सफर तय कर चुके हैं। थोड़े ही दिनों में ईरान अंदर से धराशायी हो जाएगा। दूसरी ओर वाइट हाउस का कहना है कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और यह सकारात्मक दिशा में जा रही है। बात करें ईरान की तो उसने कभी बातचीत की बात स्वीकार ही नहीं की। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में उसकी मिसाइल, ड्रोन और नौसैनिक उत्पादन क्षमता का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, "यह आश्चर्य की बात नहीं है कि शासन के शेष तत्व अब विनाश को रोकने और समय रहते वार्ता की मेज पर आने के लिए अधिक उत्सुक हो...