रांची | अनुराग मिश्रा, नवम्बर 10 -- झारखंड में नगर निकाय के चुनाव कब होंगे? आज ये सवाल झारखंड हाई कोर्ट ने भी हेमंत सरकार से पूछ लिया। नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी पर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा कि अब तक चुनाव की तिथि क्यों घोषित नहीं की गई है। अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी। झारखंड हाईकोर्ट में नगर निकाय चुनाव को लेकर दाखिल अवमाननावाद याचिका पर आज सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा कि अब तक चुनाव की तिथि क्यों घोषित नहीं की गई है। इस पर आयोग की ओर से बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा किए गए ट्रिपल टेस्ट के तहत जनसंख्या के आधार पर कौन-सी सीट आरक्षित होगी और कितनी सीटें आरक्षित रहेंगी, इसकी जानकारी अब तक सरकार की ओर से नहीं दी गई है। स कारण चुनाव की तिथि तय नहीं ...