मथुरा, फरवरी 10 -- तलाक के मुकदमे की तारीख करने कचहरी आये पति-पत्नी में थाना सदर बाजार के अंतर्गत कचहरी के समीप फुटपाथ पर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान आवेश में आये पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। महिला के शोर मचाने पर आये राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार सुधीर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक व्यक्ति कचहरी के समीप रोड किनारे महिला के साथ मारपीट करता दिख रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि कस्बा मगोर्रा निवासी सुनील का पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। सोमवार को दोनों कचहरी में तारीख करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.