तारिक मंसूर को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भारतीय जनता पार्टी में दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर एएमयू के पूर्व कुलपति और एमएलसी डॉ. तारिक मंसूर को साहिबाबाद स्थित दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. पी. कुमार ने कहा कि डॉ. तारिक मंसूर ने सर्जन से लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। राष्ट्रीय राजनीति में भी वह लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में डॉ. मंसूर के व्यापक दृष्टिकोण से देश की युवा पीढ़ी को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान तारिक मंसूर ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.