गिरडीह, मार्च 19 -- जमुआ प्रखंड के तारा मंडल टोला स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में 551 महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से आरंभ होकर तारा के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पोटैया नदी तट तक पहुंची। वहां यज्ञाचार्य पं. नंदलाल शास्त्री के सानिध्य में वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ जल का अभिषेक कर कलशों को अभिमंत्रित किया। इसके उपरांत महिलाएं अनुशासित कतारों में जल कलश लेकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचीं, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना संपन्न कराई गई। शोभायात्रा में सबसे आगे वैदिक पंडितों की टोली शंखनाद और वेद ध्वनि के साथ च...