रुद्रपुर, जून 6 -- खटीमा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में तारा बाल संस्थान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बच्चों की चित्रकृतियों का अवलोकन कर उनकी कल्पनाशक्ति और कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। जोशी ने कहा कि युवा और बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में पालिकाध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- चित्रकला प्रतियोगिता में सौ से अधिक बच्...