गिरडीह, अप्रैल 2 -- जमुआ प्रखंड के तारा बाजार परिसर में बाजार संचालन सह विकास समिति का गठन गुरुवार को कर लिया गया। बैठक की अध्यक्षता तारा के मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो ने की, जबकि धुरगड़गी मुखिया झरी महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन विवेक राज ने किया। बैठक में बाजार के समग्र विकास और विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने तारा चौक सह बाजार परिसर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने पर जोर दिया। साथ ही बाजार के दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और कोष संग्रह की व्यवस्था मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया। समिति के गठन में अशोक साव को अध्यक्ष, डॉ. गणेश महतो, लक्ष्मण साव, रीतलाल वर्...