गिरडीह, मई 3 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम के समीप स्थित दर्जनों गांवों की आर्थिक धुरी माने जाने वाले तारा चौक की सूरत पहली ही बारिश में बिगड़ गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में पूरा चौक मानो तालाब में तब्दील हो गया है। चारों ओर जमा गंदा पानी न केवल आवागमन को बाधित कर रहा है, बल्कि स्थानीय व्यापार पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव साफ झलकने लगा है। बारिश की पहली फुहार ने ही प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी है। तारा चौक से बराटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति ऐसी है कि राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं चुंगलो से तारा आने के क्रम में पहले मोड़ पर भी जलभराव ने लोगों की राह कठिन कर दी है। बदडीहा से झारखंडधाम जाने वाले मार्ग में उच्च विद्यालय के आगे पहला मोड़ भी पानी में डूबा हुआ है, जिससे विद्यार...