गिरडीह, मार्च 23 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के तारा चौक पर जल जमाव की समस्या से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेमौसम बारिश से ही तारा का मुख्य चौक तालाब में तब्दील हो गया है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तारा चौक क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़क के बीचों-बीच पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर बना रहता है, वहीं पैदल चलनेवाले लोगों को भी कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि जल जमाव के कारण ग्राहकों को भी काफी परेशानी होती है, जिससे उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। कई बार पानी जमा होने ...