तारामणि हत्याकांड का आरोपी सामेल गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद
गुमला, जुलाई 31 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा खटगांव में 35 वर्षीय तारामणि केरकेट्टा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सामेल डुंगडुंग को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका के परिवार से उसका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को खेत जाने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोपी के मुताबिक, शाम में घर लौटते समय उसने खट गांव स्कूल के पास तारामणि केरकेट्टा को अकेले बर्तन धोते देखा। इसी दौरान उसने टांगी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.