मोतिहारी, फरवरी 3 -- मोतिहारी, हिप्र.। शहर के लुअठहां में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तीन एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक तारामंडल का निर्माण किया जायेगा। इसे अब बजट में शामिल कर लिया गया है। वर्ष 2026- 27 के पहले माह से इसका निर्माण कार्य शुरु कर दिया जायेगा। डीएम सौरभ जोरवाल का कहना है कि पूर्व में तारा मंडल के लिये स्थल को चिन्हित कर मापी करायी गयी थी। इसका प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था। अब इसका निर्माण कार्य शुरु किया जायेगा। इस परियोजना का उदेश्य छात्रों को अंतरिक्ष व खगोलीय विज्ञान की जानकारी देना है। बिहार के विज्ञान व प्रौधोगिकी विभाग की ओर से इसे विकसित किया जायेगा। जिससे पर्यटन व शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को तारों व ग्रहों की दुनिया देखने का मौका मिलेगा। जिसके लिये उन्हें पटना जाने की आश्यकता नहीं होगी। शिक्षा व खगोल विज्ञान के क्षेत...