मुंगेर, दिसम्बर 22 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर अंचल क्षेत्र में इन दिनों किसान गेहूं और चना की खेती में जुटे हैं, लेकिन खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी है। दुकानदार खाद की कमी का हवाला देकर किसानों से तय मूल्य से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब खेती पारंपरिक नहीं रह गई है। वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर बेहतर उत्पादन की उम्मीद में किसान महंगे बीज खरीदते हैं, जिससे उनका बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में फसल के विभिन्न चरणों में जब खाद की जरूरत पड़ती है, तब बाजार में कालाबाजारी किसानों की मुश्किलें और बढ़ा देती है। रविवार को खाद खरीदने तारापुर पहुंचे किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल में पटवन के बाद यूरिया का छिड़काव जरूरी है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल पीला पड़ने लगता है और नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।...