मुंगेर, मई 10 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर बाईपास पथ निर्माण परियोजना को लेकर जिला भू-अर्जन कार्यालय, मुंगेर द्वारा सर्वे एवं सीमांकन कार्य प्रारंभ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि,आरएफसीटीएलएआरआर अधिनियम,2013 की धारा 11(1) के तहत प्रारंभिक अधिसूचना भू-अर्जन कार्यालय मुंगेर द्वारा पूर्व में प्रकाशित की जा चुकी है। अब अगली प्रक्रिया के तहत परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में 11 मई से सर्वे एवं सीमांकन का कार्य आरंभ किया जाएगा। यह कार्य रणगांव-भगलपुरा पथ से धौनी भाया विषय तक प्रस्तावित बाईपास सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत किया जाना है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: अशोक धाम मार्ग पर बना यात्री शेड श्रद्धालुओं के लिए बना राहत केंद्रसर्वे एवं सीमांकन कार्य की प्रक्रिया अंचलाधिकारी ने बताया कि, जिला भू-अर्जन का...