मुंगेर, मार्च 20 -- तारापुर,निज संवाददाता। सोनडीहा स्थित बाबा रत्नेश्वर धाम महादेव मंदिर परिसर में 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ के अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा तारापुर स्थित तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर उल्टा स्थान प्रांगण से प्रारंभ हुई। बाबा रत्नेश्वर धाम महादेव मंदिर सेवा समिति एवं सोनडीहा ग्रामवासियों के नेतृत्व में आयोजित इस कलश यात्रा में सोनडीहा, मधुरा एवं नवटोलिया गांव की 551 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा उल्टा स्थान महादेव मंदिर से निकलकर तारापुर-देवघर मार्ग होते हुए थाना चौक पहुंची। कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद आचार्य अखिलेशानंद जी महाराज द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मंटू यादव, बबलू...