मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, नि.प्र। जिले के तारापुर प्रखंड की खैरा तथा हवेली खड़गपुर के मंझगांय आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को उनकी उत्कृष्ट प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एन्कवास) प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणीकरण उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा, स्वच्छ वातावरण और मरीज की संतुष्टि को सुनिश्चित करने के लिये दिया जाता है। इसकी जानकारी देते हुए डीपीएम मो. फैजान अशरफी ने कहा कि यह प्रमाणन अस्पताल के बेहतर कार्यों के लिये दिया जाता है। ----------------------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...