नई दिल्ली, अगस्त 17 -- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। तारापीठ थाने के बिल्कुल पास में ही चार मंजिला 'होटल विदेशीनी' के रिसेप्शन में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल और धुएं से बीमार हो गए हैं। सावन महीने का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे, जिससे पूरा होटल भरा हुआ था।तड़के 4:30 बजे का खौफनाक मंजर पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तड़के करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच लगी, जब होटल में ठहरे ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। यह भी पढ़ें- तारापीठ जा रही कार पलटी, सात घायल आग सबसे पहले होटल के ग्राउंड फ्लोर स्थित रिसेप्शन काउंटर से शुरू ...