जमशेदपुर, फरवरी 5 -- गालूडीह थाना अंतर्गत खड़िया कॉलोनी निवासी तारापदो महतो हत्याकांड में शामिल निवास दुबे उर्फ छोटू दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, 3 गोली और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। इस संबंध में आरोपी का भाई और मुख्य साजिशकर्ता जितेंद्र दुबे जिल में बंद है वहीं पूर्व में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि जगन्नाथ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...