घाटशिला, सितम्बर 9 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित तारापद षाड़ंगी पठागार में एक शोकसभा का आयोजन कर झारखंड सरकार उच्च शिक्षा मंत्री सुदीप्त सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. सोनू के फोटो चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा संतुष्टि के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश षाड़ंगी, मृत्युंजय माहिती, मनोरंजन गिरी, रतिकांत सीट,लम्बोदर कुंवर,हरिपद पाल,श्यामसुंदर बारीक ,आकुल बाग, इंद्रजीत दास,जीतेन्द्र पाल आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सुदिव्य सोनू क...