जमशेदपुर, जून 18 -- गालूडीह के तारापदो महतो हत्याकांड के बाद हुए समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कुड़मी समाज और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने गालूडीह थाना द्वारा आंदोलनकारियों पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि 12 जनवरी 2026 को पुतरू टोल प्लाजा पर हुए आंदोलन के बाद जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच लिखित समझौता हुआ था। इसमें आश्वासन दिया गया था कि आंदोलन में शामिल किसी भी ग्रामीण पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी, हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी होगी तथा पीड़ित परिवार के आश्रित को नौकरी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- पोटका में विकास कार्यों में आदिवासी समाज की भागीदारी की मांग पर प्रदर्शन आरोप है कि समझौते क...