मधुबनी, मार्च 23 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तारापट्टी स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में 3 से 9 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार कथा का वाचन पूज्य श्रीहृदयनाथ जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जो दीनानाथ सर्वोच्च सेवा संस्थान के संस्थापक हैं। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, ज्ञान और भक्ति का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें तथा तन, मन और धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...