औरंगाबाद, मार्च 5 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पहली घटना में सड़क दुर्घटना में घायल राजकुमार प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके अंतिम संस्कार से लौट रहे 75 वर्षीय वृद्ध की विद्युत करंट की चपेट में आने से जान चली गई। मृत वृद्ध की पहचान गांव निवासी दुखी पासवान के रूप में हुई है। जदयू नेता अखिलेश मेहता ने बताया कि 27 फरवरी को सड़क दुर्घटना में ताराडीह गांव के राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज, गया में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटे दुखी पासवान पास स्थित पानी टंकी के पास स्नान कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.