गिरडीह, फरवरी 27 -- ताराटांड़। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को गांडेय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो हुसैन के निर्देश पर बाल विवाह पर रोक व जागरूकता के लिए पंचायत की मुखिया यशोदा देवी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत की मुखिया ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक अभिषाप है। इस पर पूरी तरह से रोक लगाना जरूरी है। मुखिया ने कहा कि अशिक्षा और जानकारी के अभाव में कुछ लोग अपने बच्चों का विवाह उम्र के पहले कर देते हैं जो गलत है। सबसे पहले अपने बच्चों को शिक्षित करें और विवाह की उम्र होने पर ही विवाह करें। हम सभी को मिलकर ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस विषय पर पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास ने बाल विवाह से होनेवाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उपस्थित ग्रामीणों से बाल विवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.