किशनगंज, मार्च 1 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ताराचंद धानुका अकादमी में इंटर हाउस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के संचालन हेतु राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात क्विज़ मास्टर शुभम लाहोती को सिलीगुड़ी से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनके रोचक और प्रभावशाली संचालन ने पूरे कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं रोमांचक बना दिया। क्विज़ प्रतियोगिता के प्रश्न देश-विदेश की सामान्य जानकारी, समसामयिक घटनाओं तथा तार्किक क्षमता पर आधारित थे। प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, समझ, विश्लेषणात्मक सोच एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रभावी मूल्यांकन किया गया। विभिन्न हाउसों ...