किशनगंज, मई 1 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ताराचंद धानुका अकादमी के लिए वर्ष 2026 ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया है। पहली बार विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (युभिका) में भाग लेते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 20 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से केवल 350 छात्रों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में ताराचंद धानुका अकादमी के तीन विद्यार्थियों-रवि कर्मकार, असद मदनी और प्रियांशु कुमार-ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चयनित सूची में स्थान बनाया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें- युविका में चमके ताराचंद धानुका अकादमी के ...