बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता बबेरू के कोर्रा खुर्द गांव में खेत में तारबाड़ी करा रहे मां-बेटे को गांवों के दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। करीब डेढ़ माह से घायल मां-बेटे पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। सीओ के आदेश पर पुलिस ने चार भाइयों समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्रा खुर्द गांव निवासी मीरा देवी पत्नी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि छह दिसंबर को दोपहर वह अपने बेटे के साथ खेत में मजदूरों के साथ तारबाड़ी करा रही थी। इसी बीच खानदानी पवन कुमार पटेल, अरविंद, कौशल, रामजी, बउरा, सुशील आदि असलहे व लाठी डंडे लेकर आए। संगठित अपराध की योजना बना रहे थे। उसने टोका तो गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे व बेटे धर्मेंद्र को लात-घूसों से जमकर पीटा। तारबाडी उखाड़कर फेंक देने व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलावस्था में मां-बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.