फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- थाना नारखी के वजीरपुर कोटला निवासी शिशुपाल का कहना है कि वह शाम छह बजे करीब अपने घर पर था। मोहल्ले के रिसाल सिंह, विकास, दिनेश, आकाश, रवि आए तथा तारबंदी को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया तथा परिजनों के साथ मारपीट की। शिशुपाल के साथ गुलशन, शशिकांत, सौरभ एवं राजकुमारी के चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग हैं तथा घटना के दूसरे दिन छोटे भाई सौरभ के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...