हमीरपुर, मार्च 5 -- हमीरपुर। तारपीन के तेल से भरे डिब्बे में खेल-खेल में जलती तीली फेंकने से किशोर बुरी तरह से झुलस गया। तीस प्रतिशत झुलसे किशोर को बुधवार की दोपहर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सर्जन का अभाव बताते हुए कानपुर रेफर किया गया है। थाना बिवांर के मवईजार गांव निवासी स्व.रुद्रप्रताप सिंह का 10 वर्षीय पुत्र दीपांश सिंह अपने घर में खेल रहा था। घर में ही तारपीन के तेल का डिब्बा रखा हुआ था। खेल-खेल में दीपांश ने जलती हुई माचिस की तीली तारपीन के डिब्बे में फेंक दिया। जिससे उससे उठे आग के गोले से दीपांश बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे अपने निजी साधन से लेकर जिला अस्पताल आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दीपांश 30 फीसदी...