दरभंगा, मई 1 -- दरभंगा। पटेल पंचामृत बहुजन समाज जन जागृति मंच के तत्वावधान में दलित, महादलित, अतिपिछड़ा एवं पिछड़ा समाज का महासमागम आगामी तीन मई को होगा। कार्यक्रम सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्लस टू उग्रनारायण सिंह किसान उच्च विद्यालय, पोखरभिंडा स्टेडियम, तारडीह में होगा। आयोजक माधव सिंह पटेल ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भाग लेंगे। कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो, अशोक महतो, नवादा विधायक अनीता महतो, पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह, मुकेश कुमार सहित कई नेता शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...