तारडीह:16 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
दरभंगा, जून 24 -- बेचन राम,तारडीह। प्रखण्ड में गत 22 जून की रात हल्की आंधी एवं बारिश से घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभागीय कनीय अभियंता अनवर साह ने कहा कि मनीगाछी के पास 33 हजार तार में गड़बड़ी रहने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। कर्मियों द्वारा युद्धस्तर पर काम करवाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। यानि तकरीवन 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पायी।भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार होने वाली बिजली बाधा से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं, जबकि पेयजल, छोटे व्यवसाय, पढ़ाई और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.