तारडीह:सकतपुर के राहुल तीसरे प्रयास में बने बीडीओ
दरभंगा, जून 22 -- बेचन राम,तारडीह। प्रखंड के सकतपुर गांव निवासी जदयू नेता व बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य राम बहादुर सिंह एवं नारायणपुर शेरपुर पंचायत समिति सदस्य रंजना देवी के पुत्र राहुल कुमार ने बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ बनने का गौरव हासिल किया है। राहुल ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले 68वीं बीपीएससी परीक्षा में वे साक्षात्कार तक पहुंचे थे, लेकिन मेरिट सूची में पीछे रह जाने के कारण चयन नहीं हो सका था। बावजूद इससे उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर मेहनत जारी रखी। राहुल ने 1033 अंक लाकर गांव, प्रखण्ड, जिला तथा बिहार का नाम रौशन किया है। यह भी पढ़ें- राहुल कुमार ने पहले ही प्रयास में पास की बीपीएससी परीक्षा, जिला हुआ गौरवान्वित उनकी इस सफलता से परिवार में खुश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.