दरभंगा, जून 12 -- बेचन राम,तारडीह। नदियामी गांव में दुकान की उधारी लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के साथ नौबत मारपीट तक पहुंच गई। किराना दुकानदार अमरेन्द्र मंडल ने बताया कि किराना दुकान से संबंधित छह हजार 44 रुपये तकरीबन छह-सात महीनों से बकाया है। उधारी बकाया रखने वाले सुशील चौपाल के साथ इसे लेकर बकझक हुआ था। उन्होंने बताया कि जैसे ही बकाया पैसे की मांग की गई, वह अनाप-शनाप बोलने लगा और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दुकानदार श्री मंडल ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- तेतरिया में मारपीट की दो घटनाओं में सात पर केस,जांच यह भी पढ़ें- दुकानदार से मारपीट, तीन नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...