रामपुर, मार्च 1 -- मिलक रोड स्थित तारक एजुकेशनल अकादमी में होली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को होली से संबंधित जानकारी दी गई और उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने बच्चों को होलिका और प्रहलाद की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है। बताया दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन धुलेंडी पर लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ होली मनाने की सलाह दी। उन्होंने हानिकारक रंगों से बचने का महत्व समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के सह-प्रधानाचार्य अमित बैनर्जी, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कौर और पूजा अरोड़ा ने भी सभी बच्चों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्व...