बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। खाड़ी देशों में छिड़ी जंग की वजह से तारकोल के रेट कई गुना बढ़ गए हैं। इससे जिले का विकास ठहर गया है। जनपद में करीब डेढ़ अरब की लागत से करीब दस से ज्यादा हाईवे और अन्य सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। तारकोल के दाम बढ़ने के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। ठेकेदारों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि अपनी बात उच्चाधिकारियों के जरिए शासन तक पहुंचा दी गई है। सरकार से जो आदेश होगा, उसके बाद आगे निर्माण शुरू हो पाएगा। बोले ठेकेदार

ठेकेदारों की स्थिति -शहर में कालूकुआं से बबेरू बाईपास चौराहा, चिल्ला रोड से पल्हरी रोड तक छोटे बाईपास के चौडीकरण, कचहरी से मुक्तिदाम तक चौड़ीकरण के कार्य चल रहे हैं। ढाई माह में तार के करीब 65 गुना दाम बढ़ गए हैं। इससे जो सड़क की लागत 20 करोड़ की थी, वह कई गुना बढ़ ग...