प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज। मध्य पूर्वी एशिया में जंग के हालात का असर पूरे देश के साथ ही प्रयागराज में भी एक-एक कर सभी क्षेत्रों में बढ़ता जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भी इससे अछूता नहीं दिखाई दे रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष के सड़क नवीनीकरण के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य में इस्तेमाल होने वाले तारकोल की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। जिसकी वजह से जिले में 50 से अधिक सड़कों के नवीनीकरण का कार्य ठप हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए मार्च के तीसरे सप्ताह में करीब 12 करोड़ का बजट आवंटित किया गया था। मार्च के दूसरे सप्ताह में सड़कों में इस्तेमाल होने वाले तारकोल की कीमत प्रति टन 45 हजार रुपये थी। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से तारकोल की कीमत 75 हजार रुपये प्रति टन पहुं...