गौरीगंज, मई 1 -- अमेठी। संवाददाता मध्य एशिया में चल रहे विवाद और कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब अमेठी की सड़क परियोजनाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिले में सड़कों के नवीनीकरण का कार्य लगभग ठप पड़ गया है। सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले तारकोल की सप्लाई बाधित होने से 181 किलोमीटर लंबी 170 सड़कों का काम रुक गया है। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

नवीनीकरण कार्य ठप लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण के लिए 29 करोड़ 50 लाख रुपये के टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। निर्माण एजेंसियों को कार्य भी आवंटित कर दिया गया। लेकिन निर्माण कार्य के लिए जरूरी तारकोल न मिलने से अधिकांश परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। कुछ जगहों पर प्रारंभिक कार्य के बाद मशीनें और श्रमिक खा...