मोतिहारी, फरवरी 5 -- सिकरहना, निज संवाददाता। बिजली तार व पोल नहीं होने से सिंचाई के लिए कृषि कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही है। आवेदन देने के बाद भी किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। तार पोल नहीं होने से ढाका प्रखंड में 72 आवेदन कृषि कनेक्शन के पेडिंग पड़े हुए है। वहीं कई जगहों पर पूर्व में बिजली तार चोरों द्वारा काट लिये जाने से वहां कनेक्शन बंद पड़े है। घरेलु ट्रांसफार्मर से अस्थायी बांस के सहारे तार जोड़कर सिंचाई का कार्य किया जा रहा है। ढाका प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों पोल के तार को चोर काटकर ले गये हैं। पोल व तार के अभाव में कई जगहों पर मोटर व पंप बंद पड़े है, जिसके कारण वहां सिंचाई बाधित है। बिजली पंप सेट से सिंचाई करने में किसानों को सस्ते दर पर सिंचाई हो जाती है। वहीं डीजल पंप सेट से सिंचाई करने पर किसानों को महंगे दर पर पटवन करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.