पिथौरागढ़, अप्रैल 12 -- प्रकाश पुनेठा, पिथौरागढ़। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से तायल गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। रविवार को आयोजित शिविर के दौरान डॉ. शशी फिरमाल ने गांव के लोगों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयां वितरित की। बताया शिविर में बुखार, सर्दी जुखाम, घुटने में दर्द, मधुमेह, रक्तचाप के लगभग 48 मरीजों की जांच की गई। सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने बताया कि डॉ. शशी फिरमाल बीते एक वर्ष से सोसाइटी के साथ मिलकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपना योगदान दे रहें हैं। इस दौरान संस्थापक किशोर ने ग्राम प्रधान किशोर कुमार, कमल कांत लोहिया का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...