संतकबीरनगर, मई 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले का महाभारत कालीन प्राचीन तामेश्वरनाथ शिव मंदिर सदियों से लोगों की आस्था का केन्द्र है। यहां हर सोमवार, सावन मास व शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होता है। वहीं इन दिनों चल रहे अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो रहा है। श्रद्धालुओं की ऐसी आस्था है कि यहां दर्शन पूजन के साथ प्रतिदिन तामेश्वरनाथ धाम की परिक्रमा की जाती है। परिक्रमा में आस पास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं। भजन कीर्तन व जयकारे से धाम गुंजायमान रहता है। यह परिक्रमा पूरे मास चलेगी। सनातन संस्कृति में परिक्रमा का बहुत अधिक महत्व है। मान्यता है कि परिक्रमा से जीवों को जन्म जन्मांतर के पाप कर्म से मुक्ति मिलती है। इसी श्रृंखला में तामेश्वरनाथ धाम में सदियों से हर चौथे स...